क्रिकेट अकादमी के लिए ट्रायल 11 जून को

Tuesday, Jun 06, 2017 - 04:32 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिलासपुर में चलाई जा रही क्रिकेट अकैडमी के लिए सत्र 2017-18 के लिए ट्रायल 11 जून को लुहणु क्रिकेट मैदान में आयोजित किए जाएंगे। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया सुबह शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 9 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी लुहणु क्रिकेट मैदान कार्यालय से  प्रोस्पैक्ट्स प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकैडमी में 60 लड़के और 30 लड़कियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में 6 सीटें बी.पी.एल., आई.आर.डी.पी. या आर्थिक रूप से कमजोर  खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित वर्ग के लड़कों व लड़कियों को अकैडमी की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन समिति के प्रभारी उमेश गौतम होंगे जबकि समिति में मोहेंद्र चंदेल, विजय सोनी, आशीष कपिल व कृष्ण मोहन शर्मा सदस्य होंगे।