BJP में केजरीवाल का जबरदस्त खौफ, महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने वाले को लगाया गले : मनीष सिसोदिया

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आप के एक नेता के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पार्टी मुख्यालय में एक प्रैस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि  दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की बौखलाहट और अरविंद केजरीवाल से उसके डर का आलम यह है कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ भी बोलने के लिए रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार अनुराग ठाकुर रात 12 बजे दौड़ कर हिमाचल पहुंचे और आम आदमी पार्टी के एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कराते हैं जोकि महिलाओं के खिलाफ  उलटी-सीधी बातें करता है। ऐसे व्यक्ति को आज हम पार्टी से निकालने वाले थे लेकिन उससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उक्त व्यक्ति का गले में बाहें डाल कर अपनी पार्टी में स्वागत किया है तो भाजपा में ही ऐसे लोगों की जगह हो सकती है।

भाजपा की समझ में आ गई है जनता के दिल की आवाज 

सिसोदिया ने कहा कि इससे यही साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिल की आवाज भाजपा की समझ में आ गई है। इसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष को रात को 12 बजे एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ गले लगाने की जरूरत पड़ गई। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने उस व्यक्ति को गले लगाया, जिसे आम आदमी पार्टी जिसको आज निकालने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डरे और बौखलाए हुए हैं। भाजपा वाले अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं और रात को 12 बजे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने गले से लगा लेते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनको सिर्फ दो मिनट के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ बोलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट सिद्धांत है कि किसी भी व्यक्ति पर महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने या गिरी हुई हरकत करने की बात आएगी तो पार्टी एक मिनट भी उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। 

ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता : केजरीवाल

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता, सीएम बदलने की नौबत न आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। आप पर लोगों को भरोसा है। आप हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News