चेकपोस्ट पर गिरा पेड़, पुलिस जवानों ने भागकर बचाई जान

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 01:04 PM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रात से बारिश हो रही है। भारी बारिश की चेतावनी मौसत विभाग द्वारा दी जा चुकी हे। बारिश के साथ आंधी-तूफान से नुकसान भी हो रहे हैं, कहीं कहीं भूस्खलन भी हो रहा है। मंडी में पठानकोट मंडी नेशनल हाइवे पर ऐसे ही भूस्खलन और बारिश के कारण एक पेड़ चेकपोस्ट पर आ गिरा। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों ने भागकर अनी जान बचाई। पेड़ गिरने के बाद करीब 3 घंटे तक हाइवे बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

लोक निर्माण विभाग व एनएच अथॉरिटी के अधिकारियों ने मशीनरी भेजकर मार्ग बहाल करवाया। करीब तीन घंटे मार्ग पर वाहनों में लोग फंसे रहे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पौने नौ बजे मार्ग से मलबा और पेड़ हटाने के बाद मार्ग बहाल हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह यहां भूस्खलन हुआ और चीड़ के बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। एक पेड़ सीधा चेक पोस्ट के पास गिरा, जिससे भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। आवाज सुनकर पुलिस जवान सतर्क हो गए व सुरक्षित स्थान पर चले गए। घट्टा चेक पोस्ट में करीब चार जवान थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News