शिमला में बर्फबारी के कारण जगह-जगह गिर रहे पेड़, पैदल चलने वाले मार्गों पर बढ़ा खतरा

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 06:17 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला में 2 दिन से हो रही बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। राजधानी शिमला की सड़कें जहां पहले से ही बंद हैं तो वहीं पैदल चलने वाले मार्गों पर भी पेड़ गिरने से लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार हिमलैंड के पास पैदल चलने वाले मार्ग पर बड़ा पेड़ गिर गया है। गनीमत रही कि घटना से किसी को नुक्सान नहीं हुआ लेकिन रास्ता जरूर बाधित हुआ है।
PunjabKesari, Tree Fell Down Image

वहीं विधानसभा शिमला के गेट नंबर-1 के पास भी एक देवदार का पेड़ गिर गया है, जिसका कुछ भाग गेट नंबर-2 की तरफ मेन सड़क पर गिरा है। घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। तीसरी घटना चौड़ा मैदान के पास की है जहां एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर लटक गया था। हालांकि विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ को काटकर वहां से हटा दिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News