चोज में गाड़ी पर गिरा पेड़, सड़क मार्ग हुआ बाधित

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 11:15 AM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू में शनिवार को जहां घाटी का मौसम साफ रहा तो वही कुछ जगह पर बीती रात के समय भूस्खलन भी हुआ है। मणिकर्ण घाटी के चोज में भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है और पेड़ गिरने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। भूस्खलन होने के चलते मणिकर्ण जरी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। वही, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी मलबे को हटाने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोज में बीती देर रात भूस्खलन के कारण देवदार का बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरा। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन होने से 15 मिनट पहले सवारियां गाड़ी से उतर कर होटल में चली गई थी। भूस्खलन होने के बाद कसोल से मणिकर्ण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण लोगो को यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई कार मंडी की है जो मंडी से मणिकर्ण आए थे। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग को मलबा और पेड़ हटाने के निर्देश दिए है, कुछ देर में सड़क यातायात के लिए बहाल होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News