किमुघाट-सरी सड़क पर गिरा पेड़, रात भर बंद रहा मार्ग

Sunday, Aug 28, 2022 - 01:13 PM (IST)

कसौली (जितेंद्र) : भारी बारिश के बाद शनिवार देर रात किमुघाट-सरी मार्ग पेड़ गिरने के कारण बंद हो गया। जिसके कारण ग्रामीणों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। लगभग 7 से 10 गांव के लोग इस सड़क मार्ग से कसौली पहुंचते हैं। पहले से ही यह सड़क मार्ग बहुत ही संकरा है और सड़क मार्ग भी बहुत खस्ताहाल में है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह पेड़ गिरा उस समय कोई सड़क मार्ग से गुजर नहीं रहा था। जिसके कारण किसी भी प्रकार का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। रविवार दोपहर तक इस पेड़ को ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से हटाया गया, जिसके बाद सड़क मार्ग सुचारू रूप से चल सका।

News Editor

Rajneesh Himalian