नाहन में पुलिस लाइन के पास गिरा भारी भरकम पेड़, 10 गाड़ियों को पहुंचा नुक्सान

Saturday, Mar 30, 2024 - 07:02 PM (IST)

नाहन (चंद्र): जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस लाइन नाहन के समीप शनिवार तड़के आए तूफान से एक विशालकाय पेड़ धाराशायी हो गया। इस पेड़ की चपेट में यहां पार्क करीब 10 वाहन आए गए। इनमें से 5 वाहनों को भारी नुक्सान पहुंचा है। पेड़ की चपेट में आने से वाहन मालिकों को लाखों का नुक्सान हुआ है। उधर, राजकीय उच्च और प्राथमिक पाठशाला धगेड़ा के खेल मैदान की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जिले के सराहां, सैनधार व राजगढ़ आदि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से गुठलीदार पौधों को नुक्सान पहुंचा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay