अनुराग ठाकुर ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र, सऊदी अरब में फंसे कोरोना पीड़ित युवक का शुरू हुआ इलाज

Thursday, May 14, 2020 - 11:36 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने तुरंत विदेश में फंसे कोरोना पीड़ित हिमाचली युवक की मदद के लिए विदेश मंत्रालय को एक लैटर लिखकर मेल किया है। हुआ यूं कि गत शाम को भूप सिंह अग्रवाल की प्रोफाइल से फेसबुक पर एक वीडियो डाली गई थी, जिसमें हिमाचल के धर्मपुर क्षेत्र का युवक मनोज कुमार सऊदी अरब में कोरोना की चपेट में आ गया है और सबसे मदद की गुहार लगा रहा है। उसको देखते ही ऋतिक शर्मा नामक व्यक्ति ने उस वीडियो को अपने व्हाट्सएप से अनुराग ठाकुर तक पहुंचा दिया और सारी जानकारी भी अनुराग ठाकुर को दी।

इसके बाद अनुराग ठाकुर ने उक्त मामले में विदेश मंत्रालय को अवगत करवाया और तुरंत मदद के लिए कहा लेकिन उक्त विदेश में फंसे भारतीय की पासपोर्ट डिटेल न होने से मंत्रालय ने अनुराग ठाकुर को रात को ही फोन किया, जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने रात को ही ऋतिक से पासपोर्ट डिटेल लेकर मंत्रालय में भेजी, जिसके बाद विदेश में बीमारी से त्रस्त भारतीय के इलाज का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने व्यक्तिगत रूप से भी विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा तथा उक्त युवक का सही इलाज करवाने का आग्रह भी किया।

Vijay