Tempo Traveler की ब्रेक फेल, चालक ने ऐसे बचाई 10 यात्रियों की जान

Thursday, Jul 13, 2017 - 01:09 AM (IST)

मनाली: मनाली-लेह मार्ग पर पलचान के पास एक टैंपो ट्रैवलर की ब्रेक फेल हो गई, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की जान पर बन आई। यह वाहन रोहतांग की ओर से पलचान की उतराई पर था। लिहाजा ब्रेक फेल होते ही इसकी स्पीड बढऩे लगी लेकिन चालक ने हिम्मत न हार सूझबूझ से काम लेते हुए वाहन को रास्ते में आई एक दीवार के सहारे रोकने का प्रयास किया, जिससे दीवार तो टूट गई लेकिन वाहन में सवार लोगों की जान बच गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डी.एस.पी. पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृश्य यह ब्रेक फेल होने का मामला लग रहा है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।