परिवहन कर्मियों ने सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 05:19 PM (IST)

चम्बा (सुशील): हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को गेट मीटिंग की गई। इसमें संयुक्त समन्वय समीति के पदाधिकारी व समस्त परिवहन कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि निगम कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन आज दिन तक नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों को आॢथक स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने सरकार व प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों को लंबित देय भत्ते शीघ्र बहाल किय जाए, ताकि उन्हें मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इसमें 2016 से 13 फीसदी आई.आर. डी.ए. जनवरी 2019 से 4 फीसदी, जुलाई 2016 से 5 व 6 फीसदी, जुलाई 2021 में डी.ए. 15 फीसदी चालक परिचालक का 34 महीनों का ओवर टाइम व रात्रि भत्ता लंबित है।

इसके अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों की पैंशन ग्रेजुअटी कम्यिुटेशन लीव इन कैशमैंट जी.पी.एफ. व मैडीसन भत्ता व कई प्रकार के एरियर लगभग 580 करोड़ रुपए तक हैं। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समीति चम्बा के अध्यक्ष ओम शंकर ने बताया कि परिवहन कर्मचारी पिछले डेढ़ माह से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कब से मांग कर रहे हैं कि पीस मील कर्मचारियों को अनबुंध पर लाया जाए, लेकिन कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसके कारण निगम कर्मचारी सरकार व निगम के खिलाफ 17 अक्तूबर तक रोष प्रदर्शन करेंगे और 18 को 24 घंटे का काम छोड़ो आंदोलन पर रहेंगे। अगर समय रहते कर्मचारियों की मांगों का हल नहीं किया गया, तो काम छोड़ो आंदोलन की जिम्मेदारी निगम व प्रशासन की होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News