चम्बा में परिवहन कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

Friday, Sep 10, 2021 - 04:54 PM (IST)

चम्बा (नीलम): नए बस अड्डे चम्बा में परिवहन निगम के कर्मचारियों की गेट मीटिंग हुई। इसमें परिवहन कर्मचारी सयुंक्त समन्वय समीति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर व मिलाप चंद धर्मशाला की टीम सहित उपस्थित हुए। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसमें सभी परिवहन कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। परिवहन कर्मचारी सयुक्त समन्वय समीति चम्बा के अध्यक्ष ओम शंकर ने कर्मचारियों की लंबित मांगों व देय भत्तों के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2016 से 2021 तक कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को शिमला में आयोजित मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि समय रहते प्रबंधन जे.सी.सी. के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाते हैं धरना प्रदर्शन 9 सितम्बर से शुरू किया जाएगा। इसके चलते कर्मचारियों को सयुंक्त समन्वय समीति के समर्थन से प्रदेश स्तर पर गेट मीटिंग का आयोजन करना पड़ा। जे.सी.सी. के अध्यक्ष प्यार सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचरियों के ऊपर थोपी गई वेतन विसंगतियां व रोके गए वित्तीय लाभों से हर कर्मचारी परेशान है। इन परिस्थितयों में जे.सी.सी. के बैनर तले अपनी लड़ाई किसी भी सीमा तक लडऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन का ऐसा ही रवैया रहा तो जे.सी.सी. के माध्यम से कर्मचारियों को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा और इसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

उन्होंने देहरा क्षेत्र में बनाई जे.सी.सी. का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में जे.सी.सी. का गठन किया जाएगा और भविष्य में निगम के कर्मचारियों की लड़ाई को जे.सी.सी. के माध्यम से ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 सितम्बर तक गेट मीटिंग का क्रम जारी रहेगा। उसके बाद 14 सितम्बर को निगम के मुख्य कार्यालय शिमला का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम में कार्यरत कर्मचारियों किसी भी नेता व किसी भी बहकावे में न आएं। आगामी दिनों में होने वाला आंदोलन श्रम नियमों के अधीन कागजी व कानूनी तरीके से होगा। किसी कर्मचारी को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और निगम द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जबाव भी कर्मचारी न दें। इस विषय पर परिवहन मंत्री द्वारा किसी भी कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई न करने का फैसला लिया जा चुका है। इस अवसर पर चालक सतीश कुमार, इंद्रजीत, मनुज ठाकुर, राजेश कं वर, च ान सिंह, कुलदीप चंद आदि मौजूद रहे।

 

Content Writer

Kaku Chauhan