परिवहन मंत्री बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही सरकार

Saturday, Oct 20, 2018 - 10:08 PM (IST)

बालीचौकी: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जानी जा रही है, जिसकी सदस्यता 12 करोड़ से भी अधिक है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बालीचौकी में सराज भाजपा के दो दिवसीय अभ्यास शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर विकास की राह देखती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ हर क्षेत्र में सख्त कदम उठा रही है, जिसमें वन माफिया, शराब माफिया व अवैध माफिया सहित किसी भी प्रकार के माफिया को हिमाचल सरकार नहीं बख्श रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसने गरीबी को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जो हर घर में गैस कनैक्शन देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

पांचवीं बार मुख्यमंत्री को चुनकर विधानसभा भेजा
उन्होंने कहा कि सराज भाजपा मंडल इतना मजबूत है कि लगातार पांचवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनकर विधानसभा भेजा है। इसी तर्ज पर सराज भाजपा मंडल इतना मजबूत होना चाहिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हर युवा, बुजुर्ग, सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर जाने पर भी बल दिया।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुलजारी लाल, पितांबर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर रनीया, सराज विस्तारक दुनी चंद, हेत राम, सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री गुलजारी लाल, सराज पूर्व मंडलाध्यक्ष डोले राम, जोगिंद्र शर्मा, महासचिव भागीरथ शर्मा व भाजपा नेता ठाकुर सिंह सहित कई जिला व प्रदेश नेता भी उपस्थित रहे।

Vijay