पुलिस विभाग में 7 कर्मचारियों का तबादला, जानिए कौन कहां भेजा

Thursday, May 17, 2018 - 10:50 PM (IST)

शिमला: पुलिस विभाग ने 7 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने सी.आई.डी. से फस्र्ट बटालियन जुन्गा को अंडर ट्रांसफर चल रही महिला कांस्टेबल याचना शर्मा को अब सोलन, नितिका को फिफ्थ आई.आर.बी. से बिलासपुर, शिल्पा को चम्बा से टी.टी.आर., सनवीर सिंह टी.टी.आर. से सैकेंड आई.आर.बी. और कांस्टेबल ऋषि कुमार को टी.टी.आर. से फस्र्ट आई.आर.बी. भेजा है। इसके साथ ही कांगड़ा से सी.आई.डी. को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.एच.सी. कृष्ण कुमार को अब कांगड़ा और अमीं चंद को फस्र्ट बटालियन जुन्गा से टी.टी.आर. भेजा है।


इनके तबादले हुए रद्द
विभाग ने स्टेट विजीलैंस से फिफ्थ आई.आर.बी. को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही स्टेट विजीलैंस से फस्र्ट बटालियन को अंडर ट्रासंफर चल रही महिला कांस्टेबल सुषमा राजटा और सी.आई.डी. से सैकेंड आई.आर.बी. को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.एच.सी. रणवीर सिंह का तबादला आदेश भी रद्द कर दिया है।

Vijay