पुलिस विभाग में 25 कर्मचारियों के तबादले, जानिए कौन-कहां भेजा

Wednesday, Jul 18, 2018 - 05:26 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस विभाग ने 25 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल टी. चंदेल को सी.आई.डी. से शिमला, जीवन सिंह को सैकेंड से सिक्स्थ आई.आर.बी., जग विक्रांत को सैकेंड आई.आर.बी. से लाहौल-स्पीति, देसराज को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी, विनोद कुमार को स्टेट विजीलैंस से हमीरपुर, यदोपति को मंडी से थर्ड आई.आर.बी. व चमन लाल को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी भेजा है।


ये कांस्टेबल बदले
इसके साथ ही कांस्टेबल राकेश कुमार को बद्दी से सोलन, प्रवीन कुमार को सी.आई.डी. से सोलन, सुनील कुमार को हमीरपुर से फोर्थ आई.आर.बी., पूनम कुमार को फिफ्थ आई.आर.बी. से सिरमौर, राजेश कुमार को सैकेंड से फोर्थ आई.आर.बी., राकेश कुमार को फोर्थ से सैकेंड आई.आर.बी., रोहित कुमार को फस्र्ट बटालियन जुन्गा से लाहौल-स्पीति, सविता को फोर्थ से सैकेंड आई.आर.बी., शशिपाल को सैकेंड से फोर्थ आई.आर.बी., कर्ण सिंह को कांगड़ा से बिलासपुर, प्रोमिला कुमारी को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी, छाजू राम को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी, मुनीषा कुमारी को फिफ्थ से थर्ड आई.आर.बी. व कमल चंद को सिक्स्थ से थर्ड आई.आर.बी. भेजा गया है।


ये एच.एच.सी. बदले
एच.एच.सी. शिव सिंह को पी.टी.सी. से मंडी, रूप सिंह को थर्ड आई.आर.बी. से मंडी, चमन लाल को सोलन से बद्दी और रमा कुमार को सैकेंड आई.आर.बी. से कांगड़ा भेजा गया है।


6 कर्मचारियों के तबादले रद्द
विभाग ने एच.एच.सी. शिव कुमार, राजेश कुमार व विजय चंद्रा, हैड कांस्टेबल जय सिंह, तिलक राज व देवी चंद के तबादले रद्द किए हैं।

Vijay