5 HAS सहित 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन-कहां भेजा

Friday, Aug 10, 2018 - 10:42 PM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने 5 एच.ए.एस. सहित 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा 1 अन्य एच.ए.एस. अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। इसके तहत संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले नीरज गुप्ता को एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण का दायित्व सौंपा गया है। ए.सी. कम बी.डी.ओ. करसोग डा. राखी सिंह को संयुक्त सचिव आयुर्वेद लगाया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी एवं सचिव राज्य चुनाव आयोग सुरजीत सिंह को भारमुक्त करेंगी। इसी तरह ए.सी. कम बी.डी.ओ. इंदौरा विश्रुत भारती को एस.डी.एम. पांगी, ए.सी. कम बी.डी.ओ. झंडूता विकास शर्मा को एस.सी. टू डी.सी. हमीरपुर का दायित्व सौंपा है। वह इस पद से एच.ए.एस. अधिकारी एवं सचिव एच.पी. एक्स सर्विसमैन कार्पाेरेशन अनुपम कुमार को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। इसके अलावा एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण अनिल कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले लगाया गया है। प्रदेश सरकार एच.ए.एस. अधिकारी एवं एडीशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी धर्मशाला प्यार चंद अकेला को ए.डी.सी. कम प्रौजेक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए ऊना का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

ये 16 पुलिस अधिकारी किए इधर-उधर
राज्य सरकार ने 16 पुलिस अधिकारियों (एच.पी.एस.) के तबादले भी किए हैं। इसके तहत ए.एस.पी. चतुर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी राजेश कुमार को ए.एस.पी. प्रथम आई.आर.बी. वनगढ़, ए.एस.पी. मंडी भूपिंद्र सिंह को ए.एस.पी. तृतीय आई.आर.बी. पंडोह, ए.एस.पी. कुल्लू एन.एस. नेगी को कंमाडैंट होमगार्ड कुल्लू, डी.एस.पी. रमेश कुमार पुलिस हैडक्वार्टर (टैंपरेरी पोस्टिड) रमेश कुमार डी.एस.पी. पुलिस लीव रिजर्व सी.आई.डी. शिमला, डी.एस.पी. राज्य विजीलैंस, राज्य सतर्कता एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो बिलासपुर संजीव कुमार को डी.एस.पी. द्वितीय आई.आर.बी. सकोह, एस.डी.पी.ओ. श्री नयनादेवी जी मनोहर लाल को डी.एस.पी. चतुर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर चम्बा जितेंद्र कुमार को डी.एस.पी. द्वितीय आई.आर.बी. सकोह, एस.डी.पी.ओ. डल्हौजी साहिल अरोड़ा को एस.डी.पी.ओ. नूरपुर और डी.एस.पी. द्वितीय आई.आर.बी. सकोह कर्ण सिंह गुलेरिया को डी.एस.पी. हैडक्वार्टर चम्बा में तैनाती दी है।

सुशांत शर्मा होंगे डी.एस.पी. लीव रिजर्व शिमला
इसके अलावा प्रोबेशन पीरिडयड पूरा करने वाले विपिन कुमार को स्टाफ ऑफिसर ऑफिस ऑफ इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस साऊथन रेंज शिमला, रोबिन डोगरा को एस.डी.पी.ओ. डल्हौजी, सुशांत शर्मा को डी.एस.पी. लीव रिजर्व शिमला, कमल किशोर को डी.एस.पी. लीव रिजर्व स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो शिमला, संजय शर्मा को एस.डी.पी.ओ. श्री नयनादेवी जी और संजीव कुमार को स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो बिलासपुर में तैनाती दी गई है। डी.एस.पी. चतुर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी ज्ञान चंद को एस.डी.पी.ओ. ज्वाली में तैनाती दी गई है। इसके अलावा ए.एस.पी. शमशेर सिंह जिनका तबादला प्रथम आई.आर.बी. बनगढ़ से ए.एस.पी. पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती दी गई थी, उनके तबादला आदेश को रद्द कर दिया गया है, वहीं एस.डी.पी.ओ. नूरपुर नवदीप सिंह को पुलिस मुख्यालय शिमला में ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए हैं।

4 पुलिस अधिकारियों की ए.एस.पी. पद पर तैनाती
राज्य सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर 3 एच.पी.एस. अधिकारियों को ए.एस.पी. के पद पर तैनाती दी है। इसमें डी.एस.पी. ट्रेनिंग कालेज डरोह प्रवीण धीमान को स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो शिमला, डी.एस.पी. 5वीं आई.आर.बी. बस्सी नरेंद्र कुमार को ए.एस.पी. आई.आर.बी. बस्सी, डी.एस.पी. तृतीय आई.आर.बी. पंडोह राजकुमार को ए.एस.पी. कुल्लू तथा डी.एस.पी. भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड सुंदरनगर को ए.एस.पी. मंडी लगाया गया है।

Vijay