खजियार-चम्बा मार्ग पर पर्यटकों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 4 घायल

Sunday, Jun 17, 2018 - 09:19 PM (IST)

चम्बा: रविवार को खजियार-चम्बा मार्ग पर एक कार पहाड़ से टकरा गई जिसमें सवार 8 लोगों में 4 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार पंजाब से एक परिवार के 8 लोग खजियार से चम्बा की ओर कार में जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी चालक नवीन अरोड़ा पुत्र कृष्ण लाल निवासी कपूरथला ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे पहाड़ से टकरा गई।


एस.डी.एम. ने अस्पताल पहुंचकर हासिल की जानकारी
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एस.डी.एम. दिप्ती मंडोत्रा ने अस्पताल पहुंच कर घायल लोगों के परिजनों के साथ बातचीत करके दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की। इस गाड़ी में कपिल अरोड़ा पुत्र कृष्ण लाल निवासी कपूरथला, नवीन अरोड़ा पुत्र कृष्ण लाल, प्रिया अरोड़ा पत्नी कपिल, पूजा पत्नी विनय, वंशिका पुत्र कपिल, हिताक्षी पुत्री विनय, प्रणव पुत्र विनय व वंश पुत्र कपिल अरोड़ा सवार थे। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने कहा कि पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों तथा गाड़ी चालक का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay