मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन

Monday, Aug 26, 2019 - 12:27 PM (IST)

चंबा: चंबा जिला में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नगरोटा बगवां के श्रद्धालुओं का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिससे हादसे में 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी सिहुंता का पुलिस दल मौका पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार चुवाड़ी-द्रमण मार्ग पर खेडा के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हालांकि इस हादसे में किसी की मौत तो नहीं हुई बल्कि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में नगरोटा बगवां तहसील के हटवास निवासी ओम प्रकाश, अमित मेहरा, अश्वनी कुमार, नवनीत पठानिया और संजय कुमार शामिल हैं। चालक नवनीत पठानिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 के अंतर्गत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज किया गया है।

Ekta