सख्त निर्देश के बाद भी इन 26 चालकों ने तोड़ा रूल, फिर जुर्माना वसूल पुलिस ने छोड़ा

Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:00 PM (IST)

बिझड़ी (रामपाल): बड़सर पुलिस ने 88 चालान काटकर 11,500 रुपए जुर्माना वसूला है। पुलिस प्रशासन ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बिगड़ैल वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। पुलिस प्रशासन ने उपमंडल के क्षेत्रों में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बड़सर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 88 चालान किए गए हैं। जिनमें 37 ई. चालान भी शामिल हैं, बिना हैल्मेट के 26, बिना सीट बैल्ट 4, ट्रिप्पल राइडिंग बिना हैल्मेट 26, ट्रिप्प्ल राइडिंग 1 व 37 ई. चालान काटकर 11,500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। उधर, डी.एस.पी. बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती जारी रखेगी।
 

kirti