बिलासपुर पुलिस ने 5 महीने में चालान काटकर वसूला 1 करोड़ 13 लाख रुपए का जुर्माना

Saturday, Jun 01, 2019 - 01:52 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश): पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर पुलिस ने 5 महीनों में 26,699 चालान काटे गए हैं। जिसमें अभी तक पुलिस ने 1 करोड़ 13 लाख 3 हजार 650 रुपए के रूप मे जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ड्रिंगिंग मामले में 1364 मामले दर्ज किए गए है् तथा तेज रफ्तार 1089 वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालान दर्ज किए गए हैं। जिनमें 431 मामले रद्द करने के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की उलंघनकर्ता के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें बिलासपुर जिला में बहुत चालान किए गए हैं। जिसके चलते इस बार एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना राशि वसूल की गई है।
 

kirti