केंद्र सरकार के खिलाफ कुल्लू में ट्रेड यूनियनों ने की हड़ताल

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 06:52 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप/संजीव): केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कुल्लू में भी ट्रेड यूनियन द्वारा एकदिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बीच भी ढालपुर में ट्रेड यूनियन के सदस्यों के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया। ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने डीसी कुल्लू के कार्यालय एक रैली भी निकाली और रैली में आए लोगों को संबोधित किया। सीटू के पदाधिकारी राजेश ठाकुर का कहना है कि केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 10 ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने इस हड़ताल का समर्थन किया और कुल्लू में भी रोष रैली निकाली गई।

राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी मजदूर विरोधी नीतियों के चलते आज मजदूरों व कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आए दिन केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है, जिसका खमियाजा छोटे स्तर के मजदूरों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। अगर केंद्र सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में ट्रेड यूनियन से जुड़े सभी कर्मचारी सरकार के खिलाफ हो जाएंगे।

राजेश का कहना है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए में भी एक रैली निकाली गई। वही एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को भेजा गया है जिसमें यह मांग रखी गई है कि कर्मचारी विरोधी नीतियों को तुरंत बंद किया जाए और मजदूरों के हितों के लिए ही नीतियों को तैयार किया जाए। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कुल्लू में भी 10 यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर हड़ताल की, जिसमें आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर सहित अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News