दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

Wednesday, Apr 10, 2019 - 07:37 PM (IST)

कुल्लू: गड़सा घाटी के दलाशणी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्याह बिहाली का टीकम (30) ट्रैक्टर लेकर थरास की ओर आ रहा था। इस दौरान तंग सड़क के पास ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर के ऊपर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कता हुआ ट्रैक्टर ब्यास नदी के पास जा गिरा। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  जैसे ही आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को खाई में गिरते हुए देखा तो घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ब्रेक फेल होना बताया जा रहा कारण

सूचना मिले पर मौके पर पहुंची भुंतर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के पीछे का कारण ब्रेक फेल होना भी बताया जा रहा है। डी.एस.पी. हैड क्वार्टर आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay