ट्रैकिंग पर निकले ट्रैकर को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Sunday, Jul 16, 2017 - 12:04 AM (IST)

मनाली: मनाली के हामटा ट्रैकिंग रूट पर एक ट्रैकर की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई का ट्रैकर अपने दोस्तों के साथ शनिवार सुबह ट्रैकिंग के लिए निकला। हामटा के पास पहुंचते ही उसे सीने में दर्द हुआ। गाइड ने उसे मनाली के मिशन अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने ट्रैकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक पुनीत रघु ने बताया कि मृतक की पहचान सोमदत्त कीर्तिकर (29) पुत्र सुनील कीर्तिकर निवासी नियर महेंद्रा टावर बरली, मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।