बर्फ में फंस गए थे पर्यटक, फिर फरिश्ता बनकर पहुंच गए भारतीय सेना के जवान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 04:20 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर महाजन) : चाहे वह देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या देशवासियों के हित में चल रहे सामाजिक कार्यों की भारतीय सेना हमेशा हर मोर्चे पर पूरी तत्परता से देशवासियों की सेवा में हाजिर रहती है। ऐसा ही एक वाक्या डलहौजी में हुई बर्फबारी के दौरान उस समय देखने को मिला जब भारी हिमपात के चलते डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर भारी फिसलन और बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन फंस गए। तब भारतीय सेना के जवान फरिश्ता बनकर उनकी मदद को आगे आए। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने ना केवल पर्यटकों के वाहनों को सुरक्षित निकालने में मदद की, बल्कि इन भूखे प्यासे लोगों को गरम खाना और चाय भी उपलब्ध करवाई। भारतीय सेना के इस जज्बे को देखते हुए वहां पर फंसे हुए पर्यटक जब निकलने लगे तो इन जवानों के प्रति उनका आभार उनके लफ्जों से ही बयां हो रहा था। इन पर्यटकों ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है कि वह देशवासियों की हर मौके पर सेवा को हमेशा बिना कहे तत्पर रहती है और इन लोगों ने अनेकों बार उनकी मदद के लिए भारतीय सेना का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News