क्रिसमस पर डल्हौजी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, कारोबारियों के खिले चेहरे

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 06:13 PM (IST)

डल्हौजी (सुभाष): जिला चम्बा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डल्हौजी में क्रिसमस पर पर्यटकों की काफी चहल-पहल रही, वहीं नववर्ष मनाने के लिए भी काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को कुछ उम्मीद जगी है। वीरवार से ही दूसरे राज्यों से पर्यटक परिवार सहित डल्हौजी में क्रिसमस मनाने के लिए पहुंच गए थे। शुक्रवार को भी पर्यटक डल्हौजी में क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे।

कई पर्यटकों ने तो अपना जन्मदिन भी डल्हौजी में मनाया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने डल्हौजी के सुभाष चौक और गांधी चौक में अंग्रेजों के समय सन् 1863 में बने ऐतिहासिक चर्चों में प्रार्थना की और क्रिसमस मनाई। डल्हौजी के ऊंचाई वाले पिकनिक स्थलों लक्कड़ मंडी, कालाटॉप, डायनकुंड और खजियार में पर्यटकों ने पहले से पड़ी बर्फ देखने का भी आनंद उठाया और मौज-मस्ती की। क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए डल्हौजी आए पर्यटकों को देख स्थानीय लोगों, होटल वालों और दुकानदारों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News