सैलानियों की पहली पसंद बना यह होटल, Weekend के चलते होटल प्रबंधन ने शुरू किया Special Package

Thursday, Oct 05, 2017 - 04:15 PM (IST)

ऊना: हिमाचल में इन दिनों यह होटल सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। ऊना कुटलैहड़ क्षेत्र में रायुपर मैदान में स्थित यह सी-रॉक होटल के नाम से प्रसिद्ध है। त्योहारी सीजन के चलते छुट्टियों में अपने परिवारों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए रोजाना भारी तादाद में लोग इसका रूख कर रहे हैं। बोटिंग का लुत्फ उठाने के साथ-साथ लोग यहां की खूबसूरती भी निहार रहे हैं। 



गोविंदसागर झील इस होटल की खूबसूरती को लगा रही चार चांद
होटल के समीप का वातावरण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं इस होटल के साथ स्थित गोविंदसागर झील इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही है। होटल प्रबंधक अभय पराशर ने बताया कि पर्यटकों को लजीज व्यंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यहां पर उनको ठहरने की विशेष सुविधा दी जा रही है, वहीं खास पार्क सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। जिसमें बच्चों के झूले सहित मनोरंजन के अन्य साधन जुटाए गए हैं।