नाके पर पर्यटकों से 501 ग्राम चरस बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

Tuesday, Nov 12, 2019 - 08:26 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जरी पुलिस ने पर्यटक युवक व युवती को 501 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार जरी पुलिस की एक टीम ने जैल नाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक और युवती को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वे पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए।

हैदराबाद के रहने वाले हैं युवक-युवती

जब शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से चरस मिली  501 ग्राम बरामद हुई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले गई है। एसपी गौरव सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका वर्मा और आमिर के रूप में हुई है और दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Vijay