सैलानियों को रोहतांग के लिए 2 दिन और करना होगा इंतजार

Saturday, Oct 06, 2018 - 10:14 AM (IST)

मनाली: रोहतांग दर्रे का दीदार करने वाले सैलानियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मनाली से रोहतांग तक कई जगह सड़क धंस गई है, जिस कारण सैलानियों को रोहतांग नहीं भेजा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 5 अक्तूबर को भारी बर्फबारी की चेतावनी दी थी, जिस कारण प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाने की बात कही थी लेकिन शुक्रवार को धूप खिलते ही मनाली की ओर से वाहनों का काफिला लाहौल के लिए रवाना हो गया।

सुबह से अभी तक 40 से अधिक वाहनों ने दर्रा पार कर लाहौल में दस्तक दे दी है। दोपहर बाद हालांकि रोहतांग दर्रे में हल्के बादल छा गए लेकिन प्रशासन की देखरेख में वाहनों की आवाजाही जारी है। प्राकृतिक आपदा के चलते आपात स्थिति के लिए खोली गई रोहतांग सुरंग भी अब लोगों के लिए बंद कर दी गई है। अब सभी लोग वाहन द्वारा रोहतांग होते हुए कुल्लू-मनाली आ-जा रहे हैं। दूसरी ओर जगह-जगह सड़क धंसने से बी.आर.ओ. की भी दिक्कतें बढ़ी हैं। बी.आर.ओ. ने पहले अस्थायी तौर पर सड़क बहाल की थी जबकि अब सड़क को सभी वाहनों के लिए तैयार किया जा रहा है। बी.आर.ओ. द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही मनाली प्रशासन पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति देगा।

kirti