चुराह व भरमौर में 3 मकान राख, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 10:38 PM (IST)

तीसा/भरमौर (सुभानदीन): उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत जुनास के जुनास गांव में शुक्रवार देर रात को एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान पूरी तरह से जल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए लेकिन आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को जलाकर राख कर दिया। मकान जलने से राम लाल का लाखों का नुक्सान हो गया। जिस समय आग लगी उस दौरान मकान के अंदर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। राम पुत्र भागी निवासी जुनास के परिवार के सदस्य खाना खाने दूसरे कमरे में गए हुए थे। इस दौरान रसोई से कुछ दूरी पर बने मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।

वहीं जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राजौर गांव में 2 मकानों में आग लग गई। अग्निकांड में काफी नुक्सान हुआ है। शुक्रवार देर शाम को बबली देवी व जोगिंद्र सिंह के मकान में आग लग गई। बबली देवी पाघला पंचायत की प्रधान भी हैं। देर शाम को घटी इस घटना में किसी तरह का जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन घर के अलावा अंदर रखा सारा सामान जल राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग लगने का कारण शार्ट सॢकट बताया जा रहा है।

ग्राम पंचायत जुनास प्रधान  कमलो देवी ने कहा कि शुक्रवार देर रात को जुनास गांव में आग लगने से एक मकान बुरी तरह से जल गया। आग लगने की सूचना हमने प्रशासन को दे दी है। पंचायत प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद करेगी।
    
विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हसंराज का कहना है कि जुनास गांव में आग लगने की जानकारी मिली है। प्रशासन को वहां का मौका कर प्रभावित परिवार की मदद करने के लिए कहा गया है। प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News