लाहड़ू में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Tuesday, Jun 22, 2021 - 01:46 PM (IST)

चुवाड़ी (पुनीत शर्मा): पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहडू के समीप एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर रात को टिप्पर भरमौर से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। जब रात करीब 12 बजे लाहड़ू के समीप पहुंचा तो दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में चालक मस्त राम पुत्र जरम सिंह गांव निवासी गांव सगोत, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा।

यह टिप्पर भरमौर क्षेत्र के लाला का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क्रेन की मदद से निकाल कब्जे में ले लिया तथा मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डी.एस.पी. विशाल वर्मा ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चुवाड़ी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Content Writer

Kaku Chauhan