परवाणु सेब मंडी में कारोबार शुरू, पहले दिन 800 से 1700 रुपए प्रति पेटी बिका टाइडमैन सेब

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 09:20 PM (IST)

परवाणु (विकास): परवाणु के निकटवर्ती देहली में स्थित सेब मंडी में शुक्रवार को सेब का व्यापार शुरू हो गया। सीजन के पहले दिन लगभग 7000 पेटी सेब मंडी में पहुंचा। अभी टाइडमैन क्वॉलिटी का सेब मंडी में पहुंचा है जोकि 800 से 1700 रुपए प्रति पेटी बिका। शुरुआती चरण में यह अच्छी कीमत मानी जा रही है। इसके अलावा बब्बूगोसा भी लगभग 2400 रुपए प्रति पेटी बिका। गौरतलब है कि आमतौर पर वीरान रहने वाली सेब मंडी परवाणु में शुक्रवार से फिर रौनक लौट आई है। मंडी में अधिकतर आढ़तियों ने शुक्रवार से कामकाज शुरू कर दिया। आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव रंजन ने बताया कि यूं तो सीजन के पहले दिन की शुरुआत बढ़िया रही है लेकिन अभी भी मंडी में सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आढ़ती एसोसिएशन द्वारा एपीएमसी अधिकारियों से बात की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News