तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, सरोद वादक अमजद अली खान ने सौंपा पुरस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 05:48 PM (IST)

Dharamshala News : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को यहां उनके आवास पर सरोद वादक अमजद अली खान द्वारा औपचारिक रूप से ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया। 

दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो ने अपने 'स्पोकन-वर्ड एल्बम' 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, वाचन और कथा-वाचन रिकॉर्डिंग की श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। दलाई लामा (90) का यह एल्बम उनके उपदेशों को प्रख्यात मशहूर कलाकारों के संगीत को मिलाकर बनाया गया है। इसमें दुनिया भर के लोगों तक शांति और करुणा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 

वहीं, दलाई लामा का यह एल्बम उनके उपदेशों को प्रसिद्ध कलाकारों के संगीत के साथ पिरोकर तैयार किया गया है। यह दुनिया भर के लोगों तक शांति और करुणा का संदेश पहुंचाता है। इस एल्बम में दलाई लामा के शांति, करुणा, जागरूकता और सार्वभौमिक उत्तरदायित्व पर दिए गए उपदेश हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News