चरस आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Monday, Dec 10, 2018 - 05:10 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): शनिवार को चरस तस्करी के आरोप में धरे गए व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर आरोपी व्यक्ति को 12 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने करते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति से इस पुलिस रिमांड अवधि के दौरान इस मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को महबूब पुत्र लालदीन से 2 किलो 136 ग्राम चरस बरामद की गई थी।

Kuldeep