दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 05:04 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले में दो सड़क हादसों ने तीन युवक घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। सतीश (21) पुत्र चमन सिंह निवासी बकाणी व सोनू (23) पुत्र सोभिया निवासी भडिय़ांकोठी बाईक पर सवार होकर राख से मैहला की तरफ जा रहे थे। जब मैहला पुल के पास पहुंचे तो अचानक बाईक स्किड हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा भिजवाया। उधर, ङ्क्षभद्र (20) पुत्र बलदेव निवासी बकाणी पैदल जा रहा था। अचानक चम्बा-भरमौर एन.एच. पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इससे बचने के लिए वह दौड़ा तो सामने आ रही बाईक से टकरा गया। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News