पुलिस ने पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर बनीखेत में 718 ग्राम चरस समेत तीन युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 04:45 PM (IST)

चम्बा (काकू): पुलिस ने पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर बनीखेत में एक कार सवार से 718 ग्राम चरस बरामद की है। कार सवार तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात को पुलिस थाना डल्हौजी के पुलिस दल ने बनीखेत के एन.एच.पी.सी. चौक के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार चम्बा की तरफ से आई। कार को तलाशी के लिए रोका। जब पुलिस ने पूछताछ की तो कार सवार घबरा गए। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार से 718 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों कार सवारों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान ने नरेंद्र कुमार (26) निवासी गांव बंजली तहसील चुराह, रफीक मुहम्मद (29) निवासी गांव कलुंडा चुराह व मुहम्मद इकबाल (26) निवासी गांव शिकारी चुराह  जिला चम्बा के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है। उन्होंने कहा कि जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाकाबंदी कर नशा तस्करों पर नुकेल कसी जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News