लाहड़ू में 5.55 ग्राम चिट्टे समेत तीन युवक गिरफ्तार

Saturday, Jan 09, 2021 - 11:30 AM (IST)

चुवाड़ी(पुनीत शर्मा)पुलिस ने चुवाड़ी के लाहड़ू में नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया है। तीनों आरोपी सिहुंता क्षेत्र से हैं। एस.एन.सी.सी. कांगड़ा की टीम ने पुलिस चौकी लाहडू में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब इन तीनों युवकों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी  लेने पर उनसे 5.55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर सिहुंता क्षेत्र के रणजीत सिंह पारस पठानिया तथा मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कांगड़ा की इस टीम में ए.एस.आई. करतार चंद, एच.एच.सी. मोहम्मद असलम मनोहर लाल तथा कांस्टेबल संजय कुमार तथा रॉकी कुमार शामिल थे। उधर डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस को इन लोगों पर तस्करी का शक था जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को इन्हें आरोपियों को चिट्टे की खेप सहित लाहडू में दबोचा है। उन्होंने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पारस पठानिया को इससे पहले भी चिट्टे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक का भतीजा है।

Kaku Chauhan