कांगड़ा में सुबह तीन मौत और पांच नए कोरोना संक्रमित, आईजीएमसी में भी मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 11:45 AM (IST)

शिमला : प्रदेश में कोरोना अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने के साथ ही प्रतिदिन कोरोना के कारण लोगों की जान भी जा रही है। शुक्रवार सुबह भी कांगड़ा में एक साथ तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है, वहीं पांच नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही आईजीएमसी में भी 3 मौत की जानकारी प्राप्त हो रही है। शुक्रवार को कांगड़ा में जो मौत हुई है, उनमें अंसोली मटौर निवासी एक 77 वर्षीय पुरूष है। इन्हें 16 सितंबर को भर्ती कराया गया था। 77 साल के पुरुष, विल अंसोली मटौर कांगड़ा को 16 में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरा मामला एक 68 वर्ष के पुरुष है जो कि जयसिंहपुरा निवासी बताए जा रहे हैं। इन्हें भी 17 सितंबर को ही भर्ती कराया गया था परंतु इन्होंने भी शुक्रवार सुबह इनकी भी मौत हो गई है। 

तीसरा मामला 70 साल के ओल्ड कांगड़ा निवासी पुरूष है। इनकी भी आज मौत हो गई है। दूसरी ओर शिमला के आईजीएमसी में जो मौत हुई है उनमें 42 साल की एक महिला है, इन्हें 8 सितंबर को भर्ती किया गया था, परंतु आज इन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूमरा मामला नाहन का है। इन्हें वीरवार की रात को नाहन से रैफर किया गया था, परंतु इनकी आज सुबह 61 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। वहीं तीसरा मामला 70 वर्षीय एक पुरूष है। जो कि हमीरपुर के सुजानपुर निवासी है, इन्हें 5 सितंबर को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था, परंतु इन्होंने भी आज सुबह मौत हो गई है। इसके अलावा कांगड़ा में तीन मौत के साथ ही पांच नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं इनमें 63 वर्षीय पुरुष, 77 वर्षीय पुरूष, 54 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरूष और 70 वर्षीय एक पुरूष शामिल है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News