Watch Video : हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Sunday, Nov 26, 2017 - 08:29 PM (IST)

ऊना: सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर आ रहे सर्वे फर्जी है, लोग अपना महत्व बढ़ाने के लिए ऐसी पोस्ट डालते है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। सत्ती ने चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया है। सत्ती ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा अनुशासन समिति अंतिम फैसला लेगी। 

सोशल मीडिया के सर्वों से भाजपा आहत
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे सर्वों से भाजपा खासी दुखी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऐसे सर्वों को फर्जी करार दिया है। सत्ती ने कहा कि जिन लोगों की कोई पूछ नहीं होती वो ऐसे सर्वे डालकर अपना महत्व बढ़ाना चाहते है। 

गुजरात चुनावों के बाद चैनलों के सर्वे देखने वाले होंगे
सत्ती ने कहा कि गुजरात में मतदान होने के बाद विभिन्न संस्थाओं और चैनलों के सर्वे देखने वाले होंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी से गद्दारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया है। सत्ती ने कहा कि कुछ लोगों की पार्टी विरोधी काम करने की फितरत होती है जिसे भाजपा कभी सहन नहीं करेगी। सत्ती ने कहा कि मंडलों से आयेे प्रस्तावों को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है। अनुशासन समिति ही इस पर अंतिम निर्णय लेगी।