शून्य डिग्री में रहने वालों को अब नहीं आएगी यह परेशानी, HRTC ने तैयार किया खास प्लान

Wednesday, Dec 13, 2017 - 03:54 PM (IST)

कुल्ल/चंबा: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और पांगी के लोगों की सर्दियों में दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। रोहतांग दर्रा बंद होते ही इस क्षेत्र के लोग 6 महीने तक देश-दुनिया से कट जाते हैं लेकिन सर्दियों के दिनों में भी घाटी के भीतर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को अपनी सेवाएं जारी रखता है। इन क्षेत्र के लोगों को सेवाएं देने के लिए निगम ने 27 बसों के अमले की तैनाती कर दी है। 


लाहौल और पांगी घाटी में निगम के करीब 80 कर्मचारी तैनात
इसके अलावा लाहौल और पांगी घाटी में निगम के करीब 80 कर्मचारी तैनात किए हैं। इन कर्मचारियों को निगम की ओर से स्नो किटें इत्यादि भी मुहैया करवा दी गई हैं। क्षेत्र में इन दिनों सुबह और रात के समय पारा शून्य से भी कई डिग्री नीचे चला जाता है। ऐसे में निगम के कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रह कर लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं। इन दिनों सुबह के समय प्रचंड ठंड पड़ने के कारण डीजल भी जम जाता है, ऐसे में बसों को स्टार्ट करना काफी कठिन होता है। इसी के चलते बसों के समय में भी फेरबदल किया गया है।