फरार तेंदुए फिर पहुंचे Zoo, वन विभाग ने ऐसे बिछाया जाल

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2017 - 03:28 PM (IST)

धर्मशाला: कांगड़ा घाटी के गोपालपुर जू से संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हुए तेंदुए पकड़ लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 14-15 मार्च की रात फरार तेंदुओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। बताया जाता है कि रेस्क्यू के दौरान इनमें से एक तेंदुए ने वन कर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। तेंदुओ को पकड़ने के लिए विभाग के अधिकारियों ने नाले से लेकर गोपालपुर जू तक मीट के टुकड़े बिखेर दिए। इनमें से मादा तेंदुआ तो मीट को खाते हुए जू तक पहुंच गई जबकि नर नाले में छिपा था। नाले में छिपे नर तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग के कर्मचारी नाले में गए। जैसे ही कर्मचारी तेंदुए के आसपास पहुंचे तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद इसे पकड़ कर जू पहुंचाया गया। घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


ये था मामला 
उल्लेखनीय है कि गोपालपुर में स्थित चिड़ियाघर से दो तेंदुएं भाग गए थे, जबकि एक बाड़े के समीप ही घायलवस्‍था में मिला था। पहले यहां तीन तेंदुओं के भागने की जानकारी थी। इनमें एक तेंदुआं जू के निकट नाली में मिल गया था। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआं कुछ दिन पहले नूरपुर से ही घायलवस्‍था में लाया गया था। यह तेंदुआं बाड़े में एक नाली के नीचे छिपा हुआ था। उधर, एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि तीनों तेंदुए पकड़ लिए गए हैं इनके भागने की जांच की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News