भाजयुमो कार्यकताओं को बिना इजाजत ‘यह’ काम करना पड़ा महंगा, 8 गिरफ्तार

Wednesday, May 17, 2017 - 11:19 PM (IST)

नेरवा: चौपाल में अनशन पर बैठे भाजयुमो के 8 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चौपाल पुलिस ने अवमानना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भाजयुमो चौपाल के सचिव बिट्टू शर्मा ने बताया कि सरकार के दबाव में आकर पुलिस व प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। उधर, एस.डी.एम. चौपाल अनिल चौहान ने बताया कि भाजयुमो चौपाल ने 17 अप्रैल को तहसील ग्राऊंड में अनशन और 18 अप्रैल को धरने की अनुमति मांगी थी। नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी स्थल पर राजनीतिक गतिविधियों की इजाजत नहीं दी जा सकती, इसलिए उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बावजूद ये लोग सरकारी स्थल पर अनशन पर बैठ गए थे, जिस वजह से पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 
एस.एच.ओ. चौपाल धर्म सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में चौपाल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सीता राम ठाकुर, आदित्य झाल्टा, दिनेश शर्मा, कुलदीप मेहता व अशोक शर्मा शामिल हैं।