करवाचौथ पर हिमाचल में सैलानियों के लिए यह Special Package

Friday, Oct 26, 2018 - 11:16 AM (IST)

शिमला (अभिषेक): करवाचौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) सैलानियों को विशेष पैकेज दे रहा है। निगम के होटल में दो रात रुकने वाले सैलानियों को तीसरी रात फ्री रहने की सुविधा दी जाएगी। पैकेज के तहत 2 रातों तक ठहरने वाले अतिथियों को एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में तीसरी रात्रि को नि:शुल्क रुकने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सरगी के तौर पर परोसे जाने वाली फैनी, फल, दूध व गुलाब जामुन आदि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ अर्घ्य, पूजा की थाली और करवा (चावल, उड़द दाल, फूल व कुंगु आदि) भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। 

व्रत रखने वाले दंपतियों का रात्रि भोज भी पैकेज के खर्च में शामिल रहेगा। करवाचौथ का दूसरा सामान जैसे ड्राई फ्रूट्स, सुहागी (बिन्दी, चूड़ी, काजल, रिबन व मेहंदी आदि) भी एच.पी.टी.डी.सी. ही उपलब्ध कराएगा, हालांकि इसका ग्राहकों को भुगतान करना होगा। यह पैकेज वीरवार से शुरू हो गया है। एच.पी.टी.डी.सी. के प्रवक्ता ने कहा कि ये पैकेज एच.पी.टी.डी.सी. के सभी होटलों में 25 से 29 अक्तूबर तक मान्य होगा और इस पैकेज को बुक करवाने वाले दंपतियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Ekta