लोकसभा चुनावों में कांग्रेस-बीजेपी को टक्कर देगी यह पार्टी

Friday, Mar 22, 2019 - 01:19 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचल प्रदेश में दो प्रमुख दलों को टक्कर देने के लिए सुभाष चंद्र बोस के द्वारा स्थापित की गई पार्टी तैयारी में है। लोकसभा चुनावों में ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक ने हिमाचल की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हमीरपुर में पार्टी के चेयरमैन जे जे सिंह ने कहा कि पार्टी जनता की सेवा करने के ध्येय से चुनावों में उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा आने वाले कुछ दिनों में की जाएगी।

जेजे सिंह ने कहा कि आर्थिक साम्राज्याद के खिलाफ पार्टी लड़ाई लड़ेगी और जनता के हितों से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ पार्टी अपनीआवाज बुलंद करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केन्द्र में सतासीन पार्टी ने कुछ एक उद्योगपतियों को पहुंचाने के लिए काम किया है जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडे में पुरानी पेंशन पॉलिसी को बहाल करने के साथ विधायकों और सांसदों को वेतन भत्ते सरकारी कर्मचारियों के अनुसार देना होगा। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा भी पॉलिसी में शामिल होगी जिन को लेकर पार्टी लोगों के बीच चुनावों में जाएगी।






 

 








 

Ekta