खाने बनाते महिला के साथ हुआ यह दर्दनाक हादसा, अस्पताल में भर्ती

Friday, Dec 15, 2017 - 08:15 PM (IST)

चम्बा: चम्बा जिला के अंतर्गत आते उटीप गांव की महिला उस समय हादसे का शिकार हो गई जब वह खाना बना रही थी। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को 42 वर्षीय गौरखी देवी पत्नी बालकृष्ण निवासी उटीप जब अपने घर में खाना बना रही थी तो अचानक कुकर फट गया। परिणामस्वरूप कुकर में उबल रहा पानी व खाद्य पदार्थ सीधे उक्त महिला के मुंह पर आ गिरा जिसके चलते महिला बुरी तरह से झुलस गई। कुकर के फटने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग तुरंत किचन की तरफ दौड़े तो उन्होंने देखा कि गौरखी देवी बुरी तरह से चिल्ला रही थी। उन्होंने तुरंत उसे मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर इस बारे जानकारी हासिल की।