इस MLA की बेटी ने 14 साल की उम्र में NASA में किया बड़ा काम, ठुकराया USA का ऑफर

Monday, Jul 03, 2017 - 10:35 AM (IST)

कुल्लू: जिस ऊंचाई को छूने में अच्छे-अच्छे कांप जाते हैं वही काम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की भुवनेश्वरी ठाकुर ने कर दिखाया है। वह हिमाचल के लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की बेटी है। उसने इतनी कम उम्र में अमरिका की स्पेस एजेंसी नासा में बड़ा काम किया। हालांकि उसको अमरिका ने नौकरी का ऑफर दिया वो भी उसने ठुकरा दिया। उसने नासा में वेदर बैलून लांच कर हिमाचल और देश का नाम रोशन किया है। सनावर स्कूल की छात्रा भुवनेश्वरी ने बैलून का जिस जगह पर पूर्वानुमान लगाया था, वह ठीक उसी ऊंचाई पर ही रुका। इस तरह नासा में उसका वेदर बैलून का प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा।


बेटी की नासा में कामयाबी पर कुल्लूवासियों में खुशी का माहौल
बताया जाता है कि वह नासा के टूअर के लिए हिमाचल से चयनित होने वाली इकलौती लड़की है। उसने जिस वेदर बलून को बनाया, वह मौसम की सही जानकारी प्रदान करता है। शनिवार को नासा की प्रयोगशाला वाले शहर आरलेंडो के मौसम की सटीक जानकारी दी। नासा के लिए देश से 38 विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया हुआ है। ​इधर हिमाचल की बेटी की नासा में कामयाबी पर कुल्लूवासियों में खुशी का माहौल है। भुवनेश्वरी की माता एवं न्योली वार्ड से पंचायत समिति सदस्य रेणुका डोगरा ने कहा कि उनकी बेटी 5 जुलाई को वहां से लौटेगी। यहां उसका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।


14 साल की उम्र में नासा में वेदर बैलून को उड़ाया
14 साल की छोटी सी उम्र में ही नासा में जाकर वेदर बैलून को उड़ाना सचमुच किसी सपने जैसा लगता है। अमरिका एंबेसी में भुवनेश्वरी के हुनर की पहचान करते हुए उससे पूछा कि क्या वह भविष्य में अमरिका में नौकरी करना चाहेगी। लेकिन सनावर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली भुवनेश्वरी ने अपने देश के प्रति प्रेम दिखाया। उसने अमरिका की पेशकश को नकारते हुए कहा कि वह जहां नहीं, भारत में ही नौकरी करना चाहती है। उसने कहा कि उसका सपना देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाली इंडियन आर्मी में हार्ट सर्जन काम करना है।