ब्यास नदी किनारे कपड़े धो रही थी महिला, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 11:44 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): जिला मुख्यालय स्थित रामशिला के पास एक नेपाली महिला की ब्यास नदी में गिर जाने के कारण मौत हो गई। महिला ब्यास नदी के किनारे कपड़े धो रही थी। इस दौरान उसका पांव फिसला और वह नदी में गिर गई। पुलिस के अनुसार लोगों ने महिला को नदी में गिरते हुए देखा। इस पर लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी सागर चंद्र ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई युवती तनिषा का अभी तक शव नहीं मिला है। माना जा रहा है कि तनिषा ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव बरामद हो गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News