डल्हौजी के इस होटल ने कोविड पीड़ितों के लिए शुरू की नि:शुल्क भोजन व्यवस्था

Tuesday, Apr 27, 2021 - 11:27 PM (IST)

डल्हौजी (सुभाष): कोरोना महामारी के चलते डल्हौजी के ग्रैंड व्यू होटल ने कोविड पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू की है। होटल मालिक ने डल्हौजी शहर व छावनी में कोरोना संक्रमित व पीड़ित परिवारों जो जरूरतमंद हैं और बीमार होने की वजह से खाना नहीं बना सकते, उनकी सहायता करने के लिए उनके घर-द्वार पर नि:शुल्क दोपहर और रात का खाना देने की पहल की है। कोविड-19 पीड़ित परिवारों को लंच के लिए 11 बजे से पहले और डिनर के लिए 5 बजे से पहले होटल ग्रैंड व्यू को अवगत करवाना होगा। डल्हौजी शहर व कैंट के स्थानीय लोग उनकी इस सार्थक पहल व मानवता की सेवा करने की लग्न की प्रशंसा कर रहे हैं। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा विधायक रेणु चड्ढा और उनके बेटे आशीष चड्ढा ने दी।

Content Writer

Vijay