सुजानपुर में 72 पंचायतों के परिवारों को मिली यह सुविधा

Wednesday, Oct 31, 2018 - 05:04 PM (IST)

नादौन/सुजानपुर : हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत सांसद अनुराग ठाकर द्वारा मंगलवार को नादौन व सुजानपुर विस क्षेत्रों की लगभग 72  पंचायतों की 770 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए। इनमें से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 44 पंचायतों की 459 महिलाओं को तथा सुजानपुर क्षेत्र की 28 पंचायतों के लगभग 311 महिलाओं को यह नि:शुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए। सांसद अनुराग ठाकुर व एच.आर.टी.सी. के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने बेला गांव के अम्बेदकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के तहत गैस कनैक्शन तथा चूल्हे आबंटित किए। 

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर, भवानी सिंह, भाजपा नेता रघुबीर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र छिंदा, बी.डी.सी. चेयरमैन विनोद पठानिया, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन चौधरी चंदू लाल, युवा शहरी इकाई अध्यक्ष संदीप भाटिया, हरदयाल सिंह, बिहारी लाल शर्मा, अनीता गर्ग, सोमा देवी, ठाकुर प्रकाश चंद, मंजीत ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण कपिल, भाजपा अनुसूचित जाति के महामंत्री रत्न चंद भाटिया, भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष श्याम सोनी के अलावा जे.आर. शर्मा, सूरम सिंह, इंदू बाला, बी.डी.सी. अंजू ,रेणू बाला, मंजीत कुमारी, रमेश चंद, प्रकाश,बीना देवी, कल्याणी पटियाल, मीना देवी, विमला देवी, सुषमा कुमारी, पुष्पा देवी, विजय कुमार, अतुल व विजय अतुल आदि उपस्थित रहे। 

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर की गृहणियों, माताओं व बहू-बेटियों को इस योजना में नि:शुल्क चूल्हे गैस कनैक्शन देकर उन्हें धुंए में रसोई बनाने से निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई केंद्रीय सरकारें आईं तथा गईं परंतु गृहणियों की इस मुश्किल की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए दिल खोल कर सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि बीते समय में कांग्रेस की सरकारों के समय प्रदेश का विकास थम गया था परंतु जयराम सरकार के आते ही इसमें तेजी आई है। 

सुजानपुर में कार्यक्रम के दौरान सांसद अनुराग के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, ए.पी.एम.सी. चेयरमैन अजय शर्मा, एस.डी.एम. शिव देव सिंह, सुमन गुप्ता, बी.डी.सी. मैंबर सीमा देवी, अंजना देवी व सुजानपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष गगन कटोच उपस्थित रहे। सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर के 109 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ रुपए की राशि पक्के मकान बनाने के लिए दी जाएगी। 

kirti