7 से 8 घंटे पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम, 10वीं के टॉपर क्षितिज का ये है सपना

Tuesday, Jun 09, 2020 - 10:51 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): गुरुकुल स्कूल हमीरपुर के छात्र क्षितिज शर्मा ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। क्षितिज ने 700 में से 690 अंक हासिल किए हैं। क्षितिज ने बताया कि वह 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था और जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता था, उसे घर पर भी पढ़ता था। क्षितिज ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी, उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर, पिता गगन शर्मा व माता जगीता शर्मा को दिया है।

क्षितिज ने कहा कि अध्यापकों व माता-पिता के मार्गदर्शन में ही उसे यह कामयाबी हासिल हुई है। उसने बताया कि उसका सपना साइंटिस्ट बनने का है तथा इसके लिए वह मेहनत कर रहा है। क्षितिज की माता और पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं तथा क्षितिज भी 8वीं तक सरकारी स्कूल में ही पढ़ा है।

Vijay