किडनी पीड़िता की मदद को दौड़ा ये दिव्यांग धावक, चैरिटी रन से जुटाए 2 लाख रुपए

Friday, May 17, 2019 - 05:02 PM (IST)

नाहन (सतीश): किडनी पीड़ित 14 वर्षीय लड़की की मदद को आगे आए दिव्यांग धावक विरेंद्र सिंह की कोशिशें लगातार जारी हैं। दिव्यांग धावक ने चैरिटी रन कर लड़की की मदद के लिए पैसे जुटाए हैं। दिव्यांग धावक ने किडनी पीड़ित 14 वर्षीय उर्मिला की मदद के लिए सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र संगड़ाह से बोगधार तक 33 किलोमीटर लम्बा चैरिटी रन किया। उन्होंने कहा कि इस चैरिटी रन के दौरान उन्हें लोगों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्कूली बच्चों व आम लोगों ने इस सफर के बीच हरसंभव योगदान देकर मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। लोगों ने कई स्थानो पर दिव्यांग धावक का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों से चैरिटी के रूप में करीब 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है।

उर्मिला की दोनों किडनियां हैं खराब

बता दें कि संगड़ाह के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय उर्मिला की दोनों किडनियां खराब हैं और परिवार इलाज करवाने में असमर्थ है, ऐसे में दिव्यांग धावक मदद के लिए आगे आए हैं।

दिव्यांग धावक की लोग कर रहे सराहना

दिव्यांग धावक की पहल को देखकर लोग भी इनकी खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के कार्यों के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए ताकि उर्मिला जैसे गरीब लोगों की मदद हो सके।

Vijay