नाबालिग लड़की के साथ होने जा रहा था ये अनर्थ, फिर हुआ कुछ ऐसा कि....

Friday, Jun 29, 2018 - 07:50 PM (IST)

चम्बा: चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवाने में सफलता हासिल की है। इस बारे जानकारी देते हुए चाइल्ड लाइन चम्बा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की 29 जून यानी शुक्रवार रात को शादी हो रही है। पुलिस से सूचना प्राप्त होते ही अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी तो वहीं एस.पी. चम्बा ने उक्त संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना खैरी के प्रभारी को भी मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन व पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर जब जांच की तो यह बात सही पाई गई कि एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की एक 26 वर्षीय लड़के के साथ शादी रचाई जा रही है।


लड़के का पिता पंचायत उपप्रधान
हैरान करने वाली बात यह थी कि लड़के का पिता अपनी पंचायत का उपप्रधान है। कपिल शर्मा ने कहा कि इस मामले में प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लड़की के परिजनों से संपर्क करके उन्होंने बाल विवाह कानून के बारे में जानकारी दी तो साथ ही लड़के के रिश्तेदारों को भी समझाया गया। इस पर लड़की वालों ने इस शादी करने से मना कर दिया जबकि लड़के वालों ने भी इस शादी को रोकने की बात कही। पुलिस थाना खैरी के प्रभारी ने स्वयं लड़के के घर जाकर उसके घरवालों से बात की तो साथ ही उनके ब्यान भी दर्ज किए।

Vijay